मुख्यमंत्री जी ने इस विशिष्ट अवसर को 'राष्ट्रीय उत्सव' की संज्ञा देते हुए कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं मुख्यमंत्री जी ने आज आयुक्त सभागार श्री अयोध्या जी में श्री रामलला के नवीन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों की समीक्षा की श्री रामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन पूजन किया राम मंदिर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर में नगर निगम द्वारा संचालित ITMS केंद्र और अमानीगंज जलकल परिसर का निरीक्षण किया हनुमान गुफा के पास निर्माणाधीन टेंट सिटी का भी निरीक्षण किया प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कार्यों को 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए समारोह में आ रहे गणमान्यजन को श्री अयोध्या जी में बेहतर आतिथ्य प्राप्त होना चाहिए हर एक VVIP के विश्राम स्थल का चयन पूर्व में ही कर लिया जाए मौसम के दृष्टिगत संभव है कि कुछ अतिथि एक दो दिन पहले ही आ जाएं ऐसे में उनके रुकने की बेहतर व्यवस्था हो
श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह के बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह से आम जनमानस के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के निर्देश
January 11, 2024
0
Tags