रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को नासिक से रामलला के लिए सोने और चांदी की जरी से बने वस्त्र अनुष्ठान के लिए गोबर से बनी ईंट व 250 किलो गाय का घी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को समर्पित किया गया पोशाक लेकर रामनगरी आए बालकृष्ण कापसे ने बताया कि 40 दिव्यांगों ने फूलों के रंग को धागों पर चढ़ा कर इस वस्त्र को तैयार किया गया है इसमें लगभग छह माह का समय लगा है पोशाल में सोने और चांदी की जरी का भी उपयोग हुआ है प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाय के गोबर से बनी विशेष ईंट दीपक और 250 किलो गाय का शुद्ध देशी घी भी तैयार किया गया है ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि वस्त्र पर सजा यह रंग कृत्रिम नहीं है इसके लिए पहले फूलों को उगाया गया फिर उसे सुखाए उससे रंग बनाया और धागे को रंगा गया दिव्यांगों ने कपड़े को बनाया इसका बड़ा महत्व है
रामलला को समर्पित हुई सोने व चांदी से बनी पोशाक 40 दिव्यांगों ने 6 महीने में मिलकर की है तैयार अनुष्ठान के लिए गोबर से बनी ईंट व 250 किलो गाय का देशी घी भी किया गया समर्पित
January 13, 2024
0
Tags