Type Here to Get Search Results !

विश्व में अयोध्या को सबसे स्वच्छ नगरी बनाने का चलाया जा रहा अभियान महापौर गिरीशपति त्रिपाठी


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
22 जनवरी को प्रभु श्री राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे जिसके महोत्सव तैयारी प्रारंभ हो गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और पूरे देश से 7000 अतिथि अयोध्या में उपस्थित होकर के प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की साक्षी बनेंगे ऐसे में पूरी अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखें इसके लिए यूको बैंक और अयोध्या नगर निगम की संयुक्त तत्वाधान में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के संयोजकत्व में अयोध्या के फैजाबाद चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया कर झोला वितरण किया गया जिससे अयोध्या पूरी देश के सबसे सुंदर शहर में प्रथम स्थान पा सके महापौर गिरीशपति त्रिपाठी में बताया कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व में जितने सनातन धर्म और प्रभु श्री राम में आस्था रखने वाले लोग हैं उनकी निगाह अयोध्या पर है इसीलिए नगर निगम के साथ यूको बैंक के द्वारा आज चौक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा इसके साथ व्यापारियों को नागरिकों को अयोध्यावासियों को झोला वितरण किया गया जिससे आम जनमानस सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें व अपनी रोजमर्रा के सामान झोले में लेकर के आए जिंससे हम सबके सहयोग से भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या को भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे सुंदर नगरी बना सकें इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी पार्षद राजेश गौड़ शोभित कपूर धर्मेंद्र मिश्रा सुनील यादव आरिफ आब्दी मोहम्मद वसीम रमेश गुप्ता राणा श्रीनिवास शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.