Type Here to Get Search Results !

सैकड़ो वर्षों का इंतजार खत्म रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज 22 जनवरी 2024 को संपन्न हो गई है गत 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है रामलला के आभूषणों में रत्न मोती हीरे शामिल हैं रामचरितमानस के बालकांड में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है वैसी ही रामलला का विग्रह सुशोभित हो रही है रामलला के चरणों में वज्र ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की आरती की प्रधानमंत्री ने पहले 11 दिवसीय अनुष्ठान किया था उन्होंने ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का नेतृत्व किया जो भगवान विष्णु की प्रार्थना के साथ शुरू हुआ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.