Type Here to Get Search Results !

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी जी को मानव रत्न सम्मान पत्र से किया गया सम्मानित


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी जी की मानवता और कुशल व्यवहार पर नव वर्ष के अवसर पर मानव रत्न सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्र भेट कर मां शांति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी एवं संरक्षक बसंत राम और सदस्य प्रज्ञा श्रीवास्तव  राम शंकर ने माल्यार्पण कर रामनवमी पट्टिका भेंट कर सम्मानित करते हुए नव वर्ष की हार्दिक बधाई दिया और अभिनंदन किया महापौर गिरीश पति त्रिपाठी जी ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए सामाजिक कार्य एवं कुशल व्यवहार की सराहना किया संरक्षक बसंत राम  ने बताया की फाउंडेशन सामाजिक कार्य के साथ-साथ मानवता और सामाजिकता से परिपूर्ण व्यक्तियों को सम्मान देने का कार्य करता है महापौर त्रिपाठी जी का कुशल प्रशासक के साथ-साथ जन लोगों के लिए प्यार एवं कुशल व्यवहार रहता है फाउंडेशन के सदस्यों ने नववर्ष की बधाई देते हुए महापौर जी को मानव रत्न सम्मान से सम्मानित किया अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी ने महापौर जी को नव वर्ष की बधाई देते हुए सभी सदस्यों के कुशल कार्य के लिए सराहना करते हुए बधाई दिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.