Type Here to Get Search Results !

थाना गोसाईगंज पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त मय चोरी की मोटरसाईकिल के साथ किया गिरफ्तार


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देश पर  तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव सक्रिय संदिग्ध अपराधियों  की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 07 01 2024 को प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या की पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त अरविन्द्र गौतम उर्फ मिण्टू पुत्र मिश्रीलाल निवासी अचकवापुर मजरे पकरैला  थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या  उम्र करीब 30 वर्ष को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03 2024 धारा 379 भादवि में चोरी गयी बुलेट थण्डरबर्ड मोटरसाइकिल के साथ आज दिनांक 07 01 2024 को समय 07 30  बजे निकट रेलवे स्टेशन गोशाईंगज सिंचाई विभाग के पुराने डाक बंगला  के पास स्थित बरगद के पेड के नीचे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया  अभियुक्त अरविन्द्र गौतम उर्फ मिण्टू एक शातिर किस्म का अपराधी है जो आये दिन वाहन चोरी चोरीयाँ किया करता है जिसके कई आपराधिक इतिहास है जो अभी कुछ ही दिन पूर्व जेल से रिहा होकर बाहर आया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.