राम नगरी में बुधवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की छटा बिखरी खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण में भजन कीर्तन के साथ प्रकाश उत्सव मनाया गया जम्मू काशमीर व हिमाचल प्रदेश के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन और भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव का संचार किया गुरुबानी सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया आखिर में गुरुद्वारा दुखनिवारण से गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा दुख निवारण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारे की अगुवाई में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने किया लोगों ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया गया इस दौरान लंगर का आयोजन किया इस दौरान कार्यक्रम में जसवीर सिंह सेठी प्रतिपाल सिंह गांधी नवनीत सिंह निशू बाबा सुरजीत सिंह छाबड़ा सतनाम सिंह जबल अमनदीप सिंह विशी गगन सिंह रजनीश शर्मा अवनीत गांधी मिंटू सिंह पूर्व विशाल आदि उपस्थित रहे गुरुद्वारा दुख निवारण के प्रति पाल सिंह पाली ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है समानता और समावेशिता का प्रचार उनके द्वारा किया गया वह सिर्फ एक आध्यात्मिक आदर्श नहीं थे बल्कि एक योद्धा थे जो सर्वोच्च बलिदान के सामने भी सिद्धांतों से खड़े थे प्रतिपाल सिंह पाली में सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर गुरुद्वारा दुख निवारण में विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों महापौर गिरीश पति त्रिपाठी गोसाईगंज विधायक अभय सिंह कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह पूरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह पूर्व सांसद निर्मल खत्री नगर पालिका पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता एल आई यू सीओ दिनेश पाठक केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल आदि का सम्मान किया गया