Type Here to Get Search Results !

रेडियो किसान दिवस कार्यक्रम का सिहोरिया में हुआ आयोजन


 
Fमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
जिले के तारुन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिहोरिया में  रेडियो किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिले के कृषि विभाग के आला अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के न पहुँचने से किसानों ने नाराजगी जाहिर किया प्रसार भारती  आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रबन्धक संजय धर द्विवेदी ने किसानों को अपनी उपयोगिता के बावत जानकारी दी डी डी एम नाबार्ड कमलेश कुमार ने कहा गांव बढे तो देश बढे को नाबार्ड चाहता है इसी लक्ष्य को लेकर कार्य किया जा रहा है किसान  कृषि  लागत कम कर मुनाफा अधिक ले सकता है जो किसान संगठन समूह से सम्भव है किसान एफ टी ओ  के माध्यम से छोटे छोटे किसानों का  समूह बनाना होता है इसके सदस्य किसान अपना अंशदान जमा कर  लागत के लिये पूंजी इकट्ठा कर लेते है उसी से खाद बीज दवा थोक मूल्य पर खरीद कर बचत कर सकेंगे इन सामानों में पुरी तरह से  शुद्धता रहेंगी और समूह के किसान अपने सामानों की ब्रांडिंग कर  मंडी में सीधे बेच कर सीधे लाभ लेंगे इन समूहों को दो करोड़ तक नाबार्ड ऋण की सुविधा  देगा के सी सी का बैंक को पैसा नाबार्ड देता है  स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण कराकर छोटे व्यवसाय करने की जानकारी दी जाती है उन्होंने कहा कि  वैज्ञानिक विधि से किसान वगैर मिट्टी के खेती कर लाभ ले जिले में  पांच स्थानों पर ऐसी खेती की जा रही है नीरज महावर अग्रणी जिला प्रबन्धक ने किसानों को बैको के माध्यम से चलाई जा रही  जनकल्याणकारी  योजनाओं बीमा सुरक्षा  फसल बीमा पेंशन आदि की विस्तृत जानकारी किसानों को दिया कार्यक्रम में राज कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रगतिशील किसान सुधीर वर्मा राम लौट उमा नाथ शुक्ला बिंदु सिंह अनन्त बहादुर सिंह राकेश वर्मा ने किसानों से अपनी उन्नति एवं लाभकारी खेती के बावत अनुभवों को साझा किया वही इस कार्यक्रम में आमंत्रित किये गये जिले के कृषि अधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों आचार्य नरेंद्र देव कृषि एव प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय के भाग न लेने से किसान सुरेन्द्र सिंह राजेश वर्मा शेर बहादुर शेर राज बहादुर वर्मा भगौती प्रसाद वर्मा राघवेंद्र सिंह आदि ने नाराजगी जाहिर किया इस दौरान विनोद वर्मा राम जीत विजय वर्मा विष्णुदेव वर्मा सहित अनेक किसान मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.