Type Here to Get Search Results !

महाराजा निषाद राज की जयंती को सफल बनाने के लिए निषाद समाज बृहद स्तर पर चलाएगा संपर्क अभियान

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
5 अप्रैल को होने वाली महाराज निषाद राज की जयंती को भव्य और दिव्य बनाने के लिए गांव गांव निषाद समाज संपर्क अभियान चलाएगा निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने बताया कि जनपद के विभिन्न गांव के प्रधान बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर निर्णय लिया गया कि महाराज निषाद राज की जयंती को इस बार भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या में भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाएगा क्योंकि महाराज निषाद राज भगवान राम के अभिन्न मित्र थे और रामलला अब अपने दिव्या और भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं इस बार महाराजा निषाद राज की जयंती पर 21 गरीब कन्याओं की शादी भी कराई जाएगी कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से निषाद समाज गांव गांव अभियान चला कर लोगों से संपर्क करेगा और निषाद राज की जयंती में शामिल होने का अनुरोध भी करेगा इस मौके पर संरक्षक डॉ नानक शरण निषाद डॉ विजय कुमार निषाद जिला अध्यक्ष अयोध्या अरुण निषाद बाबा रामसेवक दास मोतीराम निषाद मनीराम प्रधान राजकुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे बाइट श्यामलाल निषाद निषाद समाज अध्यक्ष

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.