Type Here to Get Search Results !

डॉ इंद्रेश कुमार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का तीन दिवसीय अयोध्या प्रवास


मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
अंतर्राष्ट्रीय शांति के अग्रदूत डॉ इंद्रेश कुमार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का तीन दिवसीय 26 02 2024 से 28 02 2024 तक अयोध्या जी में प्रवास सुनिश्चित हुआ है दिनांक 26 02 2024 को डॉक्टर साहब हवाई मार्ग से अपराहन 1 बजे  महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे वहीं पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा उसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों  में सम्मिलित होंगे डॉण् अनिल कुमार सिंह अवध प्रांत प्रभारी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बताया कि भारत का मुसलमान भारत की राष्ट्रीय एकता अखंडता विश्व बंधुत्व एवं भाईचारा बनाने के लिए दृढय संकल्पित है तथा राष्ट्र की एकता के लिए धारा 370 तीन तलाक और श्री राम जन्मभूमि में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए डॉक्टर इंद्रेश जी के दिशानिर्देशन में निरंतर कार्य किया वही जब आज श्री राम जी का भव्य मंदिर बन गया है तो निरंतर दर्शन भी कर रहे है और करते रहेंगे आज भारत का मुसलमान अपनी जड़ों से जुड़े और अखंड भारत तथा भारत विश्व गुरु बने इसके लिए कार्य कर रहा है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.