बीकापुर विकासखड क्षेत्र से अमावा ग्राम पंचायत में निर्वाचित हुई युवा महिला ग्राम प्रधान सिद्दीकी उम्मे हबीबा द्वारा शुरू की गई कन्यादान सहयोग योजना की क्षेत्र में चर्चा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है ग्राम प्रधान सिद्दीकी उम्मे हबीबा एवं उनके पति मोहम्मद मोबीन सिद्दीकी द्वारा अपने निजी कोष से ग्राम पंचायत में आयोजित हो रही गरीब कन्याओं की शादी में प्रधान निर्वाचित होने के बाद से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ग्राम पंचायत अमावा के नोहरी का पुरवा निवासी राम सजीवन की पुत्री सिंपी की शादी के लिए ग्राम प्रधान पति मोहम्मद मोबीन द्वारा विवाह के एक दिन पूर्व कन्यादान सहयोग राशि का 10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया राम सजीवन की पुत्री की शादी रविवार को संपन्न हुई है प्रधान पति मोहम्मद मोबीन सिद्दीकी द्वारा शादी के एक दिन पूर्व शनिवार को उनके घर पहुंच कर आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया अमावा ग्राम पंचायत निवासी मोहम्मद मोबीन सिद्दीकी द्वारा पत्नी सिद्दीकी उम्मे हबीबा के पहली बार ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के बाद अपने निजी कोष से कन्यादान सहयोग योजना शुरू की गई है अब तक उनके द्वारा अभी तक दो दर्जन से अधिक बेटियों की शादी में कन्यादान सहयोग राशि दी जा चुकी है मोहम्मद मोबीन द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं से पत्नी के ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर आगामी 5 वर्षों तक ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली बेटियों की शादी के लिए 10 000 रुपए सहयोग के रूप में कन्यादान सहयोग राशि देने का वायदा किया गया था पत्नी सिद्दीकी उम्मे हबीबा के ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के बाद चुनाव के दौरान किया गया वायदा उनके द्वारा अनवरत पूरा किया जा रहा है इस मौके पर गांव निवासी विक्रमजीत महावीर यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे क्षेत्र के जागरूक लोगों द्वारा ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा शुरू की गई कन्यादान सहयोग योजना की सराहना की जा रही है और अन्य प्रधानों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही जा रही है
ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में शुरू की गई कन्यादान सहयोग योजना
February 06, 2024
0
Tags