आज कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस के पदाधिकारीगणों एवम समाजवादी पार्टी के नेताओ के साथ संयुक्त बैठक हुई बैठक का संचालन कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने व अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने की।बैठक में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के अयोध्या फैज़ाबाद लोकसभा के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद को पूर्ण बहुमत से जिताने का संकल्प लिया पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का काम करेगी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने कहा की दोनो दलों का ही नही ये दोनो दिलो का गठबंधन है मै काग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी हर दुख सुख में शरीक रहूंगा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा की मौजूदा सरकार से आज हर वर्ग परेशान है अयोध्या की धरती से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर संसद भेजने का मन जनता ने बना लिया है जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सभी के सुझाव लिए व सबको भरोसा दिलाया कि महानगर और ज़िला काग्रेस के सभी नेताओं से संपर्क कर बहुत जल्द महानगर व जिला व ब्लाक स्तर पर सयुक्त बैठक का अयोजन करेगी महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व सांसद श्री डा० निर्मल खत्री समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री पारसनाथ यादव महानगर अध्यक्ष श्री श्यामकृष्ण श्रीवास्तव जी जिला महासचिव बख्तियार खान महासचिव हामिद जाफर मीसम कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामदास वर्मा कमलासन पांडे श्री छोटेलाल यादव अमृत राजपाल बलराम मौर्या सरोज यादव अरैनी पासवान इश्तियाक खान राजेंद्र प्रसाद सिंह अनिल सिंह अशोक वर्मा अनिल तिवारी उग्रसेन मिश्रा सहित कांग्रेस पार्टी के भारी संख्या में सम्मानित पदाधिकारीगण एवम नेतागण उपस्थित रहे
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस के पदाधिकारीगणों एवम समाजवादी पार्टी के नेताओ के साथ संयुक्त बैठक हुई संपन्न
February 29, 2024
0
Tags