Type Here to Get Search Results !

संत हमेशा परोपकार के लिए जीवन जीते हैं आचार्य देव मुरारी बापू


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
 10 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाले 2121 कुंडली श्री राम महायज्ञ जो भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में कराया जा रहा है यज्ञ में कथा मंच पर आचार्य देवमुरारी बापू ने साकेत वाशी कनक बिहारी जी यज्ञ सम्राट जी को मंच से श्रद्धांजलि के रूप में उनके कृतित्व उनके और उनके दृढ़ संकल्प को बताया कि जो मध्य प्रदेश के समस्त रघुवंशी समाज को जोड़कर अयोध्या में ऐतिहासिक यज्ञ करने का कार्य किए हैं उन्हीं के शिष्य यज्ञ करता श्याम दास  लखन दास छोटे बाबा परिश्रम कार्य यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुए हैं यदि संत दृड संकल्प ले तो कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जो असंभव हो योगी का संकल्प संसार में सबसे प्रसिद्ध है संत हमेशा परोपकार के लिए जीवन जीते हैं और परोपकार के लिए कार्य करते हैं संतों की ऐसी मान्यता है कि 18 पुराण और व्यास जी का वचन है संत मन वचन कर्म से परोपकार के लिए कार्य करते हैं पृथ्वी पर पांच परोपकारी माने जाते हैं संत बिटप सरिता गिरी धरनी पर हितलाग सबन्ह करनी चौपाई रामचरितमानस की उदाहरण देते हुए विश्वामित्र जी का भी दृड संकल्प सुनाया जिन विश्वामित्र जी ने विश्व की मित्र की भावना को रखते हुए यज्ञ में सुवाहु मारीच जब परेशान करने लगे तो भगवान श्री राम लक्ष्मण को बक्सर अपने आश्रम पर ले आए आताताइयों को दंडित कराया और यज्ञ को संपन्न कराया संत केवल यज्ञ करते ही नहीं है दूसरे के यज्ञ को भी संपन्न करते हैं रामचरितमानस में छह प्रकार के यज्ञ का वर्णन किया गया है जिसमें तीन यज्ञ पूरे हुए हैं और तीन यज्ञ पूरे नहीं हुई क्योंकि उन यज्ञ की भावनाएं और हवन सामग्री दूषित थी रावण का मेघनाथ का और दक्ष का यज्ञ सफल नहीं हुआ यज्ञ से सतयुग त्रेता युग द्वापर और कलयुग तक की महिमा बताई कि यदि सच्चे मन से यज्ञ में आहुती दी जाए तो सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं इसी का एक उदाहरण है इसी अयोध्या के पास मकोड़ा नाम से एक यज्ञ को जाना जाता है जहां वशिष्ठ जी महाराज ने पवन यज्ञ कराया और पृथ्वी का उद्धार करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का उसे यज्ञ से जन्म हुआ जिसको पुत्रेष्टि यज्ञ के नाम  से जानते हैं यज्ञ की महिमा समस्त श्रोताओं और यजमानों को सुनाई तो यजमान लोग भाव विभोर हुए और दृड संकल्प लिया कि जब कभी ऐसा मौका मिलेगा तो यज्ञ और सत्संग में भाग जरूर लेंगे कथा में प्रमुख यजमान मुनिराज पटेल मंच संचालक रामनरेश देवेंद्र सिंह जीवन सिंह निरंजन सिंह दान सिंह चक्रपाल सिंह कपिल रघुवंशी वीर सिंह घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.