Type Here to Get Search Results !

शिवरामपुर प्राथमिक विद्यालय में लगा आयुर्वेद होम्योपैथिक और यूनानी तथा योग का चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
विकासखंड तारुन क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में आयुष, आयुर्वेद होम्योपैथिक यूनानी तथा योग विधि का एक स्वास्थ्य शिविर लगा जहां पर लगभग हजारों मरीज पहुंचे और जांच करवाकर दवा लिया शहाबुद्दीनपुर शिवरामपुर खौपुर समदा आदि गांव के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर में जांच कराई ग्राम वासियों को विभिन्न ऋतुओं में आयुष के सिद्धांतों के अनुरूप अपने स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए आयुष चिकित्सा पद्धतियों में वर्णित आहार आदतों तथा जीवन शैलियों के अभ्यास से जागरूकता पैदा करना तथा ग्राम वासियों के घरों के आसपास क्षेत्र में पाए जाने वाली जड़ी बूटियां की औसत गुण के माध्यम से इलाज तथा संचारी और असंचारी रोगों के प्रति जागरूकता पैदा कर उनकी रोकथाम के उपाय की जानकारी दी गई और उनके स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण किया गया तथा दवा वितरण किया गया इसमें लगभग हजारों की संख्या में मरीज लाभान्वित हुए कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर एम एस विष्णु डॉक्टर अभिषेक वर्मा डॉक्टर राहुल सिंह डॉक्टर मिथिलेश कुमार वर्मा डॉक्टर अशफाक अहमद डॉक्टर रामनयन डॉक्टर लक्ष्मी अग्निहोत्री फार्मासिस्ट राकेश सिंह मोहम्मद खालिद नित्यानंद ध्रुव त्रिपाठी स्टाफ नर्स ममता दुबे माधुरी पांडेय आराधना पांडेय रजनी गुप्ता योग प्रशिक्षक मंजूलिका दिनेश कुमार मौर्य सुधाकर पांडेय दिग्विजय सिंह आदि के अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय सिंह गुड्डू पूर्व प्रधान चंद्रदेव सिंह शिवप्रसाद सिंह कामता शर्मा दुखहरन यादव सहित हजारों की संख्या में मरीज तथा उनके तीमारदार मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.