Type Here to Get Search Results !

मंत्रियों विधायकों के साथ सीएम योगी ने रामलला के किये दर्शन



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
सीएम योगी और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी दल के विधायक और योगी सरकार के विधायक मंत्रियों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ मंदिर परिसर में बैठकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया इस दौरान सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई इसकी कमान खुद गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी प्रशांत कुमार ने संभाली इसके साथ ही वीवीआईपी मूमेंट के दौरान आम श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया अयोध्या धाम में रविवार को मंत्रिमंडल के साथ बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं ने भी रामलला के दर्शन किए इस दौरान वह अपने बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पाकर काफी गदगद नजर आए और पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्धोष से गूंज उठा।अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए यूपी के विधायक और मंत्रियों का काफिला सुबह करीब 9 बजे 10 लग्जरी बसों से लखनऊ से रवाना हो गया। रास्ते में बाराबंकी में सभी जनप्रतिनिधियों के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी जहां पर नाश्ता करने के बाद जय श्रीराम के उद्घोष के साथ सभी आगे के लिए रवाना हो गए विधायकों और मंत्रियों का काफिला करीब 11.30 बजे अयोध्या पहुंचा जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अयोध्या धाम पहुंचे। वहीं विधायक और मंत्रियों का समूह जैसे ही श्रीरामजन्म भूमि पहुंचा वहां पर पहले से मौजूद स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जय श्री राम के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान उत्साहित जनता ने बुलडोजर पर सवार होकर पुष्पवर्षा की वहीं बसों पर सवार विधायक, मंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया लंबी कतार में खड़ी महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा कर यूपी के विधायकों का स्वागत किया। इस दौरान लोक कला के कलाकरों द्वारा अलग अलग विधा से लोक नृत्य के जरिये सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया इतना ही नहीं स्कूल के बच्चे भी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते नजर आए  विधायकों और मंत्रियों को गेट नंबर 11 से प्रवेश दिया गया इसके बाद सभी विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अगुवाई में रामलला के दर्शन करने पहुंचे दर्शन के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों को प्रसाद भी दिया गया वहीं सभी ने परिसर मंदिर में भोजन भी किया दर्शन करने के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके अलावा बीएसपी के विधायक उमाशंकर सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष राजा भैया भी विधायकों के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.