Type Here to Get Search Results !

हथियारों की तस्करी करने वाले 4 युवकों को बिहारीगढ पुलिस ने किया गिरफ्तार




सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले चार युवकों को बिहारीगढ पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें तीन युवक सहारनपुर के रहने वाले हैं और एक युवक उत्तराखंड का रहने वाला है एसएसपी सहारनपुर डॉ विपिन टांडा ने खुलासा करते हुए बताया कि उत्तराखंड से हथियार सहारनपुर आते थे जिसे यह तीनों युवक आगे सप्लाई कर रहे थे एसएसपी ने बताया कि पिस्तौल की कीमत 40 से 50 हज़ार रूपये और देसी तमंचे को 8 से 10 हज़ार रूपये की कीमत पर मार्केट में बेचा जाता था उससे पहले सोशल मीडिया पर उसका प्रचार प्रसार भी किया जाता था लोकसभा 2024 के चुनाव में सोशल मीडिया पर सहारनपुर पुलिस लगातार नज़र रख रही है यही पर ये लोग रडार पर आएं इसी  कारण यह चारों युवक अब पुलिस की गिरफ्त में आ गए है डीआईजी सहारनपुर रेंज द्वारा पुलिस टीम को 50 हज़ार रुपए का ईनाम देने की घोषणा भी की गई है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.