Type Here to Get Search Results !

केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय मे आयोजित हुआ रक्त दान शिविर बैंककर्मियों सहित बड़ी संख्या मे आम लोगों ने दान किये रक्त


मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या रिपोर्टर सत्य विक्रम सिंह अयोध्या धाम 
जनपद मे केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या में गुरुवार दिनांक 21 मार्च 2024 को क्षेत्रीय प्रबंधक विकास भारती के मार्गदर्शन मे राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बैंककर्मियों सहित बड़ी संख्या में आम जन ने रक्तदान किया शिविर मे मुख्य अतिथि राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर व प्राचार्य ज्ञानेंद्र कुमार उपस्थित रहे केनरा बैंक के लखनऊ अंचल कार्यालय से महाप्रबंधक आलोक अग्रवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पूरे आयोजन से जुड़े रहे उन्होंने बैंककर्मियों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया और साथ ही साथ राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना किया और इस प्रकार के लोक हितकारी व सामाजिक आयोजनों को निरंतर भी आयोजित करने के लिए आश्वासन दिया रक्त दान शिविर आयोजन के मौके पर मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक विकास भारती मंडल प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव दर्जनों की संख्या मे बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.