Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलने पर किया सम्मानित


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
बीकापुर विकास के मापदंडों पर खरा उतरकर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित होने पर  विकासखंड की एकमात्र ग्राम पंचायत असकरनपुर गांव की महिला प्रधान आशा देवी के पुत्र एवं प्रतिनिधि अजय तिवारी और पंचायत सचिव धनंजय मौर्य को शनिवार को विकासखंड परिसर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी तथा ग्राम सचिव धनंजय मौर्य को ग्राम पंचायत में विकास के नए मापदंड स्थापित करने के लिए बधाई दी तथा पंचायत विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में प्राप्त 10 लाख रुपए से ग्राम पंचायत में विशिष्ट प्रोत्साहित विकास करने की अपेक्षा किया सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी रवींद्र वर्मा प्रधान संघ के जिला सचिन मुकुल आनंद ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय गौड प्रधान संघ के पदाधिकारी गण संतोष गौड अवधेश मिश्रा बजरंग सिंह मुकेश निषाद रामचंद्र निषाद मेवा लाल चौहान सोनू सिंह सत्य प्रकाश पटेल सहित अन्य ग्राम प्रधान उनके प्रतिनिधि और ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.