Type Here to Get Search Results !

प्रेस वार्ता करते रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वबेष नाथ मिश्रा


राष्ट्रीय लोक दल में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद मिलने के बाद रविवार को बीकापुर पहुंचने पर तहसील परिसर में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ और समर्थकों द्वारा विश्वबेष नाथ उर्फ सुड्डू मिश्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पूर्वांचल में राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को मजबूत करने तथा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 80 के लक्ष्य को साधने के लिए संकल्पना व्यक्त की राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को किसानो और गरीबों के लिए हितैषी बताया उन्होंने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने खुशी जताई दावा किया कि किसान हितैषी कदम उठाकर सरकार किसानों के साथ गरीब मजलूम कमेरा समाज की रहनुमाई करने वाले नेता को सम्मानित करने के बाद अब बारी जनता की है बताया कि बूथ स्तर पर संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा वार्ता के दौरान बृजभूषण पांडेय वीरेंद्र मिश्र गुड्डू कुलभूषण मिश्रा सूर्यनारायण वर्मा दुर्गा प्रसाद उपाध्याय डॉ महेंद्र मिश्रा केडी दुबे अभिषेक तिवारी लव कुश तिवारी ओमप्रकाश पांडे महेंद्र मिश्रा दुर्गा उपाध्याय सहित समर्थक मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.