काव्या धाकड़ ने कहा मैं जानती थी कि नीट क्लियर नहीं कर पाउंगी फिर पापा की डांट पड़ेगी इसलिए रूस की ऐसी यूनवर्सिटी देखी जहां डायरेक्ट एडमिशन हो जाता है पिता ने एक प्लॉट बेचा है इसलिए पता था कि 30 लाख रुपए आराम से मिल जाएंगे यूट्यूब पर कुछ क्राइम एपिसोड देखे और वहां से अपहरण का आइडिया लिया काव्या धाकड़ एक बार पहले भी नीट में फेल हो चुकी है पिता ने दूसरी बार नीट कोचिंग के लिए कोटा भेजा लेकिन वो एग्जाम का आखिरी सच जानती थी इसलिए पिता से रुपए लेकर रूस जाना चाहती थी ताकि MBBS में डायरेक्ट एडमिशन ले सके रुपए पाने को 18 मार्च को काव्या ने अपने अपहरण के फोटो पिता को वॉट्सएप पर भेजे तब से पुलिस उसको ढूंढ रही थी इस कहानी में कहीं न कहीं लड़की पर NEET क्वालीफाई करने का फैमिली प्रेशर भी नजर आता है
अपने अपहरण की कहानी रचकर फैमिली से 30 लाख रुपए रंगदारी मांगने वाली छात्रा काव्या धाकड़ और उसका दोस्त हर्षित यादव आखिरकार इंदौर MP से पकड़े गए
April 05, 2024
0
Tags