Type Here to Get Search Results !

सड़क दुर्घटना में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
सड़क दुर्घटना में राष्ट्रीय पक्षी मोर की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई बताया गया कि बीकापुर विकासखंड कार्यालय के समीप देश दीपक तेंदुआ माफी मार्ग पर राष्ट्रीय पक्षी मोर सड़क पार कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे समाजसेवी विशाल पांडेय द्वारा मानवीय संवेदना दिखाते हुए मोर के शव को सड़क के किनारे किया गया तथा पीआरबी पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद मौके पर पीआरबी के प्रभारी शशांक तिवारी और वन विभाग बीकापुर के कर्मी तारकनाथ चौबे मौके पर पहुंचे और मोर के शव को कब्जे में ले लिया वन कर्मी तारकनाथ चौबे ने बताया कि पशु चिकित्सालय बीकापुर में मोर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.