प्नाप्त जानकारी के अनुसार पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम कछौली निवासनी प्रियंका पत्नी रविकांत संबंधित थानों में प्रार्थना पत्र देकर पति समेत ससुराली जनों पर प्रताड़ित किया जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर करवाई की गुहार लगाईं है प्रियंका के द्वारा थाना पूराकलंदर और संबंधित थाने पर प्रार्थना पत्र देकर उल्लेखित किया है कि मेरे पति रविकांत एक नशेड़ी है जो आए दिन हमको मारते पीटते रहे जिसका समर्थन ससुराली जनों का भी रहता था अपने को असुरक्षित समझ कर अपने मायके जाकर माता पिता भाई से सारी बातें कही और कहा कि पति के साथ गुजर बसर नहीं होगा न ही मैं वहां जाऊंगी प्रियंका घर छोड़कर अयोध्या शहर में रहने लगी और अपने पालन पोषण के लिए काम भी करने लगी इसी दौरान ससुरालियों ने अफवाह उड़ा दिया कि वह किसी के संग चली गई है जबकि मैं किसी के साथ न जाकर अकेली अयोध्या शहर में रहकर अपना पालन पोषण कर रही हूं उन्होंने यह भी आरोप लगाया जब मैं प्रताड़ित की जा रही थी उसी दौरान कुछ लोगों ने मेरी मदद किया उन्हीं लोगों को पुलिस अब परेशान कर रही है दिए गए प्रार्थना पत्र में मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है
उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
April 29, 2024
0
Tags