Type Here to Get Search Results !

खुली नमक चोरी हुए नमक के साथ तीन गिरफ्तार



नागल बीते दिनों मेन बाजार से चोरी हुए नमक के कट्टो के साथ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन बाजार स्थित एक किराना व्यापारी मनोज कुमार ने अपने प्रतिष्ठान के सामने से नमक के कट्टे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस खुलासे हेतु लगातार प्रयासरत थी कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक महेश चंद ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कस्बे के गागलहेड़ी रोड हाईवे किनारे स्थित साधन सहकारी समिति के गोदाम के निकट से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार लिया जिनके कब्जे से तीन कट्टे नमक व डेढ़ सौ नमक पैकेट बरामद हुए है अभियुक्तों की पहचान फरमान पुत्र जमील रहमान पुत्र मोहतसीम व शमून पुत्र जाकिर निवासीगण पांडोली रोड नागल जिला सहारनपुर के रूप में हुई है थाना निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.