तारुन महराजगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित ऐमीघाट तमसा नदी के पुल के नीचे शुक्रवार सुबह अज्ञात युवक का रक्त रंजित शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव फेंका गया है नदी की ओर शौच को गये लोगो द्वारा शव मिलने की सूचना के बाद एसओ तारुन ओम प्रकाश राय सहित आस पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुँच गये लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नही हो पायी हैं थानाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बताया कि शव नदी में है अभी इसकी आसपास के लोगो से शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है मृतक की उम्र करीब 40 साल के करीब लगती हैं जो दाढ़ी रक्खे है फूल सफेद शर्ट तथा जीन्स पैंट पहने हुये हैं शर्ट खून से लथपथ हैं कानूनी कार्रवाई की जा रही है
तमसा नदी पुल के नीचे खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव
May 30, 2024
0
Tags