गैस सिलेंडर से भरी पिकअप के सामने तेज रफ्तार से स्कॉटी सवार 2 पापा की परिया आ गई ! नैनशोब में आज रोड पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. 20 से अधिक गैस सिलेंडर गाँव में एक साथ हो सकता था ब्लास्ट !
दरअसल नैनशोब-अहमदपुर रोड रोड पर एक पिकअप गाड़ी में 50 से अधिक गैस सिलेंडर गाँव में डिलवरी के लिए लाए जा रहे थे. इसी दरम्यान नैनशोब-अहमदपुर सड़क पर एक स्कॉटी ने पिकअप को ओवरटेक किया और अचानक स्कॉटी सवार लडकिया पिकअप के सामने आ गई !
स्कॉटी को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने अचानक अपने वाहन के ब्रेक लगाए तो पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई. पिकअप पलटने के साथ ही पिकअप में रखे सिलेंडर सड़क पर बिखर गए. यह गनिमत रही कि पिकअप से गिरे सिलेंडरों ने ना तो आग पकड़ी और ना ही फटे. वरना तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता.लोगों ने सिलेंडर को सड़क किनारे किए. इसके बाद पिकअप चालक ने एजेंसी मालिक को फोन पर सूचना दी और दूसरे वाहन मौके पर पहुंचे. जिनमें सिलेंडर रखवाए गए और भिजवाए गए. सड़क पर सिलेंडर बिखर जाने के कारण एक बार इलाके में अफरा तफरी और दहशत का माहौल हो गया, घटना के समय गाँव के कुछ लोग सागर कश्यप,बिट्टन पाल,सन्नी पाल,संजय त्यागी,गौरव त्यागी मौजुद रहे ! और गाड़ी को उठावने की मदद की !




