विभागीय मानकों को पूरा करने का दम भरने वाले कस्बा बिहारीगढ़ के कई चर्चित दवा विक्रेता शनिवार दोपहर आज अपनी दुकानों के शटर बंद कर उस वक्त भागते नजर आए जिस वक्त औषधि निरीक्षक कस्बे में दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण करने आए हुए थे इस बात से सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि कस्बे में दवाइयो की दुकानों पर कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर है मिली जानकारी के मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष चौबे शनिवार दोपहर करीब 1बजे जैसे ही कस्बे में पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले सब्जी मंडी रोड स्थित गुलबहार दवाखाना उसके बाद अमीरी इंटरप्राइजेज और बुग्गावाला रोड स्थित संतोष मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया इस दौरान कस्बे के कुछ चर्चित दवा विक्रेता दूकानों के शटर बंद करके मौके से फरार मिले औषधि निरीक्षक श्री चौबे का कहना है कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के अलावा किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले किसी भी सूरत में बख्से नहीं जाएंगे उनके द्वारा दवा की दुकानों पर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी