मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर ORS कंस्ट्रक्शन एन्ड डेवेलोपेर्स अयोध्या ने श्रमिक सम्मान दिवस मनाया गया रायबरेली मार्ग बाईपास परआयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय महानगर संघचालक विक्रमा प्रसाद के साथ भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह भारतीय जनता पार्टी के छेत्रिय विदेश सम्पर्क विभाग ई रवि तिवारी अरोग्य भारती के प्रान्त सहमंत्री डॉक्टर उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया महानगर संघचालक विक्रमा प्रसाद ने कहा उन लोगों के योगदान को याद करने और सम्मानित करने का अवसर है जो हमारे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यह दिन श्रमिकों के अधिकारों जैसे कि सुरक्षित काम करने की स्थिति उचित मजदूरी काम के घंटे और सामाजिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालता है मजदूर दिवस सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होने का आह्वान करता है यह दिन दुनिया भर के श्रमिकों को एकजुट करने और एक मजबूत आवाज बनाने का अवसर है भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कटिबद्ध है एवं हर संभव प्रयास कर रही है श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा पहले से हीं श्रमिकों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को संबंधित विभाग में अपना निबंधन कराना है इसके बाद जन्म से लेकर मृत्यु तक कई योजनाएं है इसका लाभ श्रमिकों को मिलेगा उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों को सम्मान दिया जाता है भाजपा नेता ई रवि तिवारी ने कहा कि 1 मई की तारीख को पूरी दुनिया मजदूर श्रमिक दिवस के रूप में मनाती है। ये दिवस दुनिया भर के मजदूरों की हक की आवाजों को बुलंद करने के मकसद से मनाया जाता है दुनिया में इसे 1 मई 1889 तो वहीं भारत में इस दिवस की शुरुआत सबसे पहले चेन्नई में साल 1923 में हुई थी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार मजदूरों का सम्मान किया है कई बार देखने को मिला है कि पीएम मोदी ने श्रमिकों पर फूल बरसाए और पैर भी धोए हैं आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास मौकों के बारे में साल 2019 में प्रयागराज में भव्य स्तर कुंभ का आयोजन किया गया था इस आयोजन के बाद पीएम मोदी ने सफाई कर्मचारियों के पांव धुले थे पीएम मोदी ने कहा था कि स्वच्छ कुंभ के आयोजन में इन सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान था पीएम का ऐसा करने का मकसद लोगों के मन में सफाई व मजदूरी करने वाले कर्मचारियों के प्रति लोगों की सोच बदलने के तौर पर भी देखा गया था।दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी कॉरिडोर के निर्माण में लगे श्रमिकों का सम्मान किया था उन्होंने कॉरिडोर का निर्माण करने वाले श्रमिकों के ऊपर फूल बरसाए थे 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। इस मंदिर का निर्माण करने वाले श्रमिकों को भी पीएम मोदी ने सम्मान दिया था पीएम मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन के बाद मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों का सम्मान किया और उनपर फूलों की बारिश की थी डाक्टर उपेंद्रमणि त्रिपाठी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि मानव सफलता के विकास में श्रम का काफी महत्व है श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण हेतु कई तरह की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है एवं उन्हीं में से एक है श्रमिक वर्ग का निबंधन कराना साथ हीं उनके द्वारा श्रमिक वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य की जांच पर बल देते हुए कहा गया कि सरकार की मंशा है कि एक प्रयोगशाला बनाया जाय ताकि उसके माध्यम से संगठित व असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के कार्य करने के स्थल की जांच कर रिपोर्ट तैयार किया जा सके एवं यह पता लगाया जा सके इन जगहों पर काम करने वाले श्रमिक किस तरह के बीमारी से ग्रसित है या ग्रसित हो सकते हैं संचालन कर रहे ORS कंस्ट्रक्शन एन्ड डेवेलोपेर्स के अध्यक्ष राजीव पाठक ने कहा इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के निर्माण में मजदूरों के योगदान को याद करना उनके काम को सम्मानित करना है मजदूर दिवस के दिन श्रमिकों के संघर्षों को याद किया जाता है साथ ही इस दिन को मनाने के पीछे का एक उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और इसके प्रति उन्हें जागरूक करना भी है इस अवसर पर जिला संरक्षक भारतीय मजदूर संघ सत्यप्रकाश श्रीवास्तव जिला सह मंत्री जे एन पांडेय,प्रचार मंत्री भारतीय मजदूर संघ व जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी प्रशांत पांडे राजेंद्र त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता व मजदूर उपस्थित रहे
ORS कंस्ट्रक्शन एन्ड डेवेलोपेर्स के तत्वावधान में श्रमिक सम्मान समारोह
May 01, 2024
0
Tags