Type Here to Get Search Results !

अयोध्या कला संस्कृति के उत्थान और विकास हेतु 27 दिवसीय फाइन आर्ट्स एंड कल्चर वर्कशॉप का शुभारंभ


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या                  अयोध्या कला संस्कृति के उत्थान और विकास हेतु सत्ताइस दिवसीय समर कैंप फाइन आर्ट्स एंड कल्चर वर्कशॉप का शुभारंभ सागर कला भवन अयोध्या में हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रज्ञा श्रीवास्तव ने सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके स्वदेश यश गान तथा कैनवास पर चित्र उकेर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम मुख्य अतिथि को वन्दना शाह ने तथा विशिष्ट अतिथि विनय प्रकाश मौर्य आदि का माल्यार्पण एवं पट्टिका सप्रेम भेंट कर संस्था अध्यक्ष एस बी सागर प्रजापति सचिव राम आशीष कार्यशाला प्रशिक्षक अयोध्या से वीरेन्द्र कुमार सुल्तानपुर से सोनाली अग्रहरि एवं बिहार से आए हुए हर्ष चन्द्र आदि पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्वागत सम्मान किया साथ ही मंच पर उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष बसंत राम जी को माल्यार्पण पट्टिका भेंट कर स्वागत सम्मान संस्था अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने किया संस्था अध्यक्ष सागर जी का सम्मान अतिथि बसंत राम ने माल्यार्पण पट्टिका भेंट कर किया सागर कला भवन के अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ एस बी सागर प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 दिवसीय समर कैंप फाइन आर्ट्स एंड कल्चर वर्कशॉप के अन्तर्गत चित्रकला मूर्तिकला रिलीफ म्यूरल क्रॉफ्ट लोक कला फैशन डिजाइनिंग कैलीग्राफी गीत संगीत नृत्य ग्राफिक्स वास्तुकला पौधारोपण काव्य  डिजाइन मेंहदी विदाउट फायर कुकिंग पोट्रेट आउटडोर लैंडस्केप आदि सहित 25 कलाओं की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया जिसमें अयोध्या जनपद के साथ ही गोण्डा बस्ती गोरखपुर सुलतानपुर अमेठी बाराबंकी बिहार आदि के कला साधक 27 जून तक इस कार्यशाला में अपने कला का जलवा बिखेरेंगे इस कार्यशाला में गरीब कला साधक बच्चे निशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं इसके बाद 27 जून को इस कार्यशाला में निर्मित कलाकृतियों का विविध कला प्रर्दशनी और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा इस कार्यशाला का अवलोकन राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न माध्यमों से होगा और प्रतिभागी कलाकारों को सम्मान समारोह में पुरस्कार प्रमाण पत्र आदि के साथ सम्मानित किया जाएगा उससे युवाओं में लोक कला अयोध्या शैली एवं पुरानी संस्कृति की भावना उत्पन्न होगी साथ ही बच्चे कला सीख कर आत्मनिर्भर भी बनेंगे और ग्रीष्मकालीन अवकाश का पूर्ण सदुपयोग भी कर सकेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रज्ञा श्रीवास्तव समाजसेविका ने कहा हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर होना चाहिए जिस क्षेत्र में रुचि हो उस प्रतिभा को अपना कर आगे बढ़ना चाहिए साथ ही इंसान के अंदर सभी के प्रति आदर एवं मानवता के साथ समाज सेवा की भावना भी होनी चाहिए कार्यक्रम अध्यक्ष बसंत राम ने सभी कला साधकों को कार्यशाला की शुभकामना देते हुए कहा कि जीवन भी एक कला है जिसमें सुख दुख आते जाते हैं अपने लक्ष्य पर कार्य करने वाला व्यक्ति सफल जरूर बनता है इसी अवसर पर मां शान्ति सेवा फाउंडेशन अयोध्या द्वारा पक्षियों के जल पियाऊ मृदभांड भी सागर कला भवन अयोध्या परिसर में व्यवस्था किया गया अतिथि विनय प्रकाश मौर्य ने उत्साहवर्धन करते हुए संस्था परिवार को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि कला के माध्यम हम अपनी भावनाओं को उकेर कर उन्हे जीवंत कर सकते हैं संस्था अध्यक्ष एस बी सागर ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया समारोह संचालक विनय प्रकाश मौर्य एवं अनुराग साहू ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री लक्ष्मी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष श्री स्वदेश संस्थान के पदाधिकारी सदस्यों में अंजू यादव रीता शर्मा शालिनी राजपाल तथा प्रतिभागी कलाकारों में मुख्य रूप से पल्लवी  प्रिया रावत अक्षत सिंह काजल मौर्या अंशिका मौर्य देवांशी यादव आंचल सोनकर मानसी गोड स्वाति रावत यशस्वी सिंह रुचि श्रद्धा तिवारी आस्था सिंह रूबी कुमारी नैन्सी सोनी अर्चना मौर्या सेजल मौर्या आदि सहित 51 कला साधक उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.