सहारनपुर मानसून दस्तक दे चुका है ऐसे में एक बार फिर से 50 से ज्यादा गांवों में बसे ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है मिर्जापुर शाकंभरी चिलकाना और बिहारीगढ़ क्षेत्र में बसे इन ग्रामीणों की जीवनशैली तीन माह के लिए बदल जाएगी नदियों में जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों के रास्ते बंद होने के कारण वह मुख्यधारा से कट जाएंगे तो कहीं पशुओं के चारे के लिए संकट होगा यह स्थिति लंबे अरसे से चली आ रही है लेकिन न अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान देते और न ही स्थानीय नेता आइए इस रिपोर्ट में बताते हैं आपको ऐसे ही गांवों की स्थिति बरसात के कारण बाढ़ आने से गांव गाजदीनपुर सोंधेबांस भूड़ टोडरपुर भूखड़ी पंचकुआं नारायणपुर लालवाला मंझार आल्हनपुर शाहपुरा रावणपुर खुर्द बहादरा नथमलपुर धोलाहेड़ी और चौरीमंडी सबसे अधिक प्रभावित होते हैं इन गांवों के रास्ते कट जाते हैं जिन्हें दूर दराज से घूमकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है उधर लालवाला के प्रधान राजबीर सिंह का कहना है कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से किनारे पर बसे दर्जनों गांवों को काफी नुकसान होता है नदी में कटाव के कारण हर साल सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समा जाती है मिर्जापुर क्षेत्र में जानीपुर मगनपुरा और फैजाबाद के रास्ते में भी बरसाती नदी पड़ती है हालांकि यहां पर पुल निर्माण का काम चल रहा है लेकिन इसे पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा इसके अलावा पाडली कोठड़ी बहलोलपुर और जैतपुर कलां समेत कई ऐसे गांव है जिनका संपर्क तहसील मुख्यालय से कट जाता है उधर जैतपुर कलां के प्रधान मोहम्मद वहीद का कहना है कि बारिश के दिनों में आवागमन को लेकर काफी परेशानी होती है साढौली कदीम गांव मंझाड़ी शेखपुरा धौलरा मीरपुर आदि गांव का बरसात में पुरानी यमुना नदी में पानी आने से तहसील एवं जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता है नदी में पानी आने से छात्र-छात्राओं को भी परेशानी होती है सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग पर कुरड़ीखेड़ा व नौरगपुर गांव के बीच हिंडन नदी पड़ती है जब यह बरसात के मौसम में उफान पर होती है तो रास्ता बंद हो जाता है समसपुर मदनपुरा सतपुरा खुशहालीपुर बारूगढ़ चांडीघेर आदि गांवों के ग्रामीणों को कई-कई किलोमीटर दूर से अन्य रास्तों से निकलकर जाना पड़ता है यह बोले सांसद 2007 में विधायक बनने के बाद इस समस्या को लेकर काफी काम किया गया काफी गांवों के रास्ते भी बनवाए गए थे कई गांव ऐसे हैं जहां पर बारिश के दिनों में कुछ समय के लिए आवागमन बंद होता है समस्या का समाधान कराया जाएगा इमरान मसूद सांसद
मानसून की दस्तक ने बढ़ा दी 50 से ज्यादा गांवों की बेचैनी
June 26, 2024
0
Tags