Type Here to Get Search Results !

राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या फैजाबाद में सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी मतगणना



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या 
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत जनपद में मतदान प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत 04 जून 2024 को राजकीय इंटर कालेज अयोध्या में होने वाली मतगणना की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार ने  जायजा लिया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना सम्बंधी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं जनपद की पांचों विधानसभाओं की ईवीएम मतगणना 14 14 टेबलों पर होगी इसी के साथ ही प्रत्येक विधान सभा में वीवीपैट मतगणना हेतु एक एक  टेबल तथा एक एक एआरओ टेबल लगाए गए हैं जिन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं उन्होंने बताया कि अत्यधिक हीटवेब के दृष्टिगत मतगणना कार्मिकों विभिन्न राजनैतिक दलों के मतगणना एजेंटों एवं मीडिया बन्धुओं हेतु बेहतर छाया पंडाल की व्यवस्था की गयी है प्रयाप्त संख्या में वाटर कूलर लगाये गये हैं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी है आवश्यकतानुसार मोबाइल टॉयलेट लगाये गये हैं मतगणना एजेंट एवं मतगणना कार्मिकों के अलग अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किये गये है मतगणना एजेंट जीआईसी के मुख्य द्वार उत्तरी गेट से मतगणना स्थल में प्रवेश करेंगे मतगणना के दौरान मीडिया कवरेज हेतु निर्धारित स्थान पर मीडिया दीर्घा बनाकर उनके बैठने हेतु पंडाल कुर्सी मेज पानी की व्यवस्था एवं लाइव प्रसारण हेतु टी0वी0 आदि व्यवस्था की गई है जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार व मतगणना प्रेक्षक श्री पी आकाश ने माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में स्थित 54 फैजाबाद व 55 अंबेडकरनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद अयोध्या के विधान सभाओं के स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.