Type Here to Get Search Results !

विश्व रक्तदाता दिवस: बिना झिझक और निडर होकर करे रक्तदान, बने महादानी - एडवोकेट जिया बंसल ( सदस्य त्रिनेत्र अनुसंधान एवं अन्वेषण फाउंडेशन )


विश्व रक्तदाता दिवस पर अपने सामाजिक सरोकार के तहत बाला जी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रक्तदान कर महादानी बने।

एडवोकेट जिया बंसल ने रक्तदान करते हुए बताया कि हमारे खून की एक बूंद भी किसी की जिंदगी  बचा सकती है इसके साथ ही उन्होंने रक्तदान के ये फायदे बताए !

रक्तदान करने से होते हैं ये फायदे

- रक्तदान से कोई बीमारी नहीं होती। इसमें हर बार नई सुई का प्रयोग किया जाता है।

- दान किए गए रक्त को कई घटकों में विभाजित किया जाता है। एक नहीं चार मरीजों की जान एक यूनिट रक्त से बचाई जा सकती है।

- कोई भी स्वस्थ्य मनुष्य, जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष हो, रक्तदान कर सकता है। जिनका वजन 45 किलो या इससे अधिक है, हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 प्रति डेसीलीटर हो, रक्तदान कर सकता है

रक्तदान करने से होंगे ये भी लाभ

-आपको किसी की जीवन बचाने पर आत्मसंतोष मिलेगा।

-रक्तदान करने पर शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेजी हो जाएगी।

- शोध के आधार पर चिकित्सक ये भी बताते हैं कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम या नियंत्रित हो जाती है। हृदय रोग की आशंका भी कम होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.