एडवोकेट जिया बंसल ने रक्तदान करते हुए बताया कि हमारे खून की एक बूंद भी किसी की जिंदगी बचा सकती है इसके साथ ही उन्होंने रक्तदान के ये फायदे बताए !
रक्तदान करने से होते हैं ये फायदे
- रक्तदान से कोई बीमारी नहीं होती। इसमें हर बार नई सुई का प्रयोग किया जाता है।
- दान किए गए रक्त को कई घटकों में विभाजित किया जाता है। एक नहीं चार मरीजों की जान एक यूनिट रक्त से बचाई जा सकती है।
- कोई भी स्वस्थ्य मनुष्य, जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष हो, रक्तदान कर सकता है। जिनका वजन 45 किलो या इससे अधिक है, हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 प्रति डेसीलीटर हो, रक्तदान कर सकता है
रक्तदान करने से होंगे ये भी लाभ
-आपको किसी की जीवन बचाने पर आत्मसंतोष मिलेगा।
-रक्तदान करने पर शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेजी हो जाएगी।
- शोध के आधार पर चिकित्सक ये भी बताते हैं कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा कम या नियंत्रित हो जाती है। हृदय रोग की आशंका भी कम होती है।
