Type Here to Get Search Results !

बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित समस्याओं के उचित निराकरण की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजेश  मिश्रा को ज्ञापन सौंपा भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुजीत पाण्डेय ने बताया कि अयोध्या जिले में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम आवश्यक है बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को कई प्रकार की गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं प्रदूषण के कारण जलवायु में भी परिवर्तन होता रहता है प्रदूषण के स्तर को दर्शाने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को जिले के सभी प्रमुख शहरों के प्रमुख जगहों पर लगवाया जाए नदी नालों के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जाए पेड़ों की कटाई रोकी जाय साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कराया जाए अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग को पूर्णत प्रतिबंधित किया जाए वाहनों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए उचित उपाय किया जाए पर्यावरण प्रदूषण एवं संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किये जाने के अलावा कई अन्य मांग शामिल हैं ज्ञापन सौंपने के दौरान  विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह जिला अध्यक्ष अम्बरीष  सिंह जिला संरक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जिला पर्यावरण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्मवीर सिंह जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ जितेंद्र प्रताप सिंह उपमन्त्री जी एन पाण्डेय एवं आशीष श्रीवास्तव जिला संगठन मन्त्री शुभम सिंह उपस्थित रहे 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.