Type Here to Get Search Results !

अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए सरकार कृत संकल्पित महापौर


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी लोकसभा चुनाव के बाद प्रेस से मुखातिब हुए और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को वोट देने के लिए अयोध्या के मतदाताओं का  हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान किया है हालांकि फैजाबाद लोकसभा चुनाव में हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका परन्तु अयोध्या में मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में अधिक मतदान किया था जिसके लिए हमारी पार्टी और मैं स्वयं समस्त मतदाताओं एवं जनमानस के आभारी हूं उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए एवं उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए विकास कार्यों के लिए कृत संकल्प है मैं अयोध्या के महापौर के दायित्व के नाते यह समस्त नागरिकों एवं अयोध्यावासियों को आश्वस्त करता हूं कि जन भावनाओं की अपेक्षा अनुसार अयोध्या के विकास कार्य को निरंतर गतिमान रखा जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास के लिए कृत संकल्पित है शासन प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है की आम जनमानस के भावनाओं का ध्यान रखते हुए जनसमस्याओं का चरणबद्ध एवं न्यूनतम समय अंतराल में निराकरण करने तथा शीघ्रातिशीघ्र विकास केन्द्रित समस्त योजनाओं को पूर्ण किया जाए महापौर ने बताया कि  अयोध्या नगर निगम के क्षेत्र के 275 बूथ में भारतीय जनता पार्टी लगभग 72000 मत तथा समाजवादी पार्टी को 52000 मत प्राप्त हुई जिससे यह बिंदु स्पष्ट होता है कि अयोध्या के जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के के प्रति जबरदस्त उत्साह है और अयोध्या के जनमानस पर शोशल मिडिया के द्वारा जो अफवाह फैलाया जा रहा है वह ग़लत है अयोध्या लोग साधु संत व्यापारी आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे अयोध्या आए उनका स्वागत अयोध्या के लोग पूरे श्रद्धा के साथ करेंगे और हमारी सरकार अयोध्या के विकास की गति को और तेज करेगा मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.