Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या द्वारा  बिकास खण्ड मसौधा में कई जगह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मऊ शिवाला मन्दिर सरियांवा सहित कई जगहों पर पौधे रोपे गए तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया इस दौरान लोगो ने फलदार वृक्ष एवं फूल के पौधे लगाकर परिसर में पूर्व से लगे पेड़ पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लिया जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने कहा कि कि पेड़ पौधे ही पर्यावरण के रक्षक होते एव उनको स्वच्छ भी बनाते हैं पर्यावरण प्रदूषण के लिए हम सभी जिम्मेवार हैं वायु प्रदूषण जल प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण से कई खतरनाक बीमारियों का जन्म होता है जिसे रोकने की जरूरत है लोगो को पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित करने हेतु संदेश दिया गया।पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा जिला पर्यावरण प्रमुख धर्मवीर सिंह  ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है आज के समय में पूरी दुनिया पर्यावरण के बिगड़ते असंतुलन के कारण चिंतित है अगर उसको समय रहते ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में मानव जीवन संकट में पड़ जाएगा शिवनगर वार्ड पार्षद शिवकुमार ने कहा आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हमको पौध रोपण करना चाहिए और नदी को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब को प्रभावी कदम उठाना चाहिए जिस से भविष्य बेहतर हो सके सह खंड कार्यवाह मसौधा अजीत सिंह ने कहा ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.