Type Here to Get Search Results !

वसूली जा रही अवैध तरीके से नगर निगम के नाम पर पशु ठेके की रकम


नगर निगम सहारनपुर द्वारा मात्र पशु मंडी ठेका स्थल में बकरीद हेतु पशुओं की बिक्री करने के आदेश के बावजूद भी अवैध तरीके से शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पशुओं की खरीद फरोख्त का कार्य चरम पर है आपको बता दें नगर निगम द्वारा 150 रुपये भैसे के व 100 रुपये कटरे के लिखित में रूप में है वही पशु मंडी की ठेका पर्ची के नाम पर भी पशु खरीदने वालों से 200 रूपये इन स्थानों पर पशु मंडी की पर्ची काट कर वसूली जा रही है थाना मंडी क्षेत्र थाना कोतवाली देहात एवं थाना कुतुबशेर क्षेत्र के कईं इलाकों में सड़क पर पशुओं से भरी गाड़ियों और पशुओं की बिक्री कर इन लोगों द्वारा रास्तों को अवरुद्ध कर लोगों की दुकानों के बाहर खड़ा कर दिया जा रहा है जिस कारण गत दिवस भी थाना मंडी क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर दो पक्षो में टकराव भी हो चूका है जिसमें कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था हाल ही में मंडी समिति रोड 62 फूटा रोड चिलकाना अड्डा आदि जगहों पर अवैध तरीके से पशुओं को बेचा जा रहा है और अनैतिक रूप से पशु मंडी की ठेका पर्ची का दुरुपयोग किया जा रहा है सम्बंधित थाना पुलिस  भी इस तरह के मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करें वरना कभी भी कोई गम्भीर घटना घटित हो सकती है  उच्चाधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान देकर ऐसे लोगों पर कार्यवाही अमल में लायी जानी चाहिए जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भाव बना रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.