भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के मुताबिक आडवाणी को ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया है उन्हें फिलहाल एम्स के जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है कैसी है तबीयत लाल कृष्ण आडवाणी के परिवार ने उनकी हालत को लेकर अपडेट जारी किया है आडवाणी के परिवार ने बताया है कि फिलहाल आडवाणी जी की तबियत ठीक है फिलहाल उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है आपको बता दें कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हो चुके हैं इसी साल मिला था भारत रत्न आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से सम्मानित किया गया था उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि यह न केवल उनका बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी को दिल्ली ऐम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जाने क्या है अपडेट
June 26, 2024
0
Tags