Type Here to Get Search Results !

एलएलबी बीएससी एमएससी एजी सहित अन्य विषयों की परीक्षा 18 जुलाई से



मनोज तिवारी जिला ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी बीबीए  बीसीए बीएससी एमएससी एग्रीकल्चर तथा बीपीएड व एमपीएड सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होगी वही दूसरी ओर बीएड व एमएड की परीक्षाएं 29 जुलाई से प्रारम्भ होगी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न केन्द्रों पर कुल 86559 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी त्रिवर्षीय व पंचवर्षीय के साथ बीबीए बीसीए बीएससी एमएससी एग्रीकल्चर तथा बीपीएड व एमपीएड सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू हो रही है  वहीं बीएड व एमएड की परीक्षा 29 जुलाई से शुरू होगी उक्त परीक्षाएं 25 जुलाई व 07 अगस्त तक चलेगी उन्होंने बताया कि एलएलबी की परीक्षा में लगभग 19069 बीएड व एमएड में 37000 बीएससी व एमएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा में 26000 बीबीए बीसीए में 2000 व बीपीएड तथा एमपीएड में 2500 परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा दो पालियों में प्रात 7 से 10 बजे तक और अपराह्न 2 से 5 बजे तक सम्पन्न होगी विवि के मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर दिया गया है सीसीटीवी कैमरे व सचलदल की निगरानी में परीक्षा कराई जायेगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.