Type Here to Get Search Results !

20 जुलाई को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण स्थल का वन मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
आगामी 20 जुलाई को प्रदेश भर में 36 46 करोड़ पौधों का रोपण किया जायेगा इस महाभियान की शुरूआत मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ के अकबर नगर में सौमित्र वन में पौधरोपण कर किया जायेगा इस कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रदेश के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने आज अकबर नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिए वन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान वन विभाग द्वारा रोपे जाने वाले पौधों को देखा तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में पौधों को रोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के व्याजक इंतजाम किये जायें जहां आवश्यकता हो वहां ट्री गार्ड लगाकर पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये किसी भी दशा में एक पौधा सूखना व नष्ट होना नहीं चाहिए उन्होंने सौमित्र वन में आंवला इमली नीम महुआ पीपल पाकड़ सागौन इत्यादि के पौधों को प्राथमिकता के आधार पर रोपित करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि सौमित्र वन में जनता द्वारा दस हजार पौधे रोपित किये जायेगें जिनकी सुरक्षा व देखभाल का पुख्ता इंतजाम वन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा साथ ही पौधों को सिंचाई का भी विशेष ध्यान रखा जाये निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक श्रीमती रेनू सिंह प्रभागीय वनाधिकारी लखनऊ श्री शितांशु पाण्डेय सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.