Type Here to Get Search Results !

प्रधान संघ और बीडीसी संघ द्वारा भी समर्थन देने का दिया गया आश्वासन



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
प्रधान संघ के जिला सचिव और युवा भाजपा नेता मुकुल आनंद ने शनिवार को रिक्त हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट से  टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश किया भाजपा पदाधिकारियो के साथ जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री और पूर्व सांसद लल्लू सिंह से मिलकर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता बताया तथा मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन पत्र दिया पूर्व सांसद लल्लू सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा अंकित दुबे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पंकज सोनी बीकापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय पंकज श्रीवास्तव बीडीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप पांडे  जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे पूर्व सुभाषपा जिला अध्यक्ष राहुल सिंहा आदि शामिल रहे प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मिल्कीपुर विधानसभा सीट अवधेश प्रसाद जी के सांसद निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई है अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जिले और प्रदेश स्तर पर अपना दावा पेश कर रहे हैं उन्हें कई बड़े नेताओं का आश्वासन भी मिला हुआ है अगर पार्टी ने विश्वास जताया और उन्हें मौका मिला तो वह समर्पण की भावना के साथ मजबूती से उपचुनाव में जीत हासिल कर पार्टी की नीतियों के अनुसार जनता की सेवा करेंगे और मिल्कीपुर को आदर्श विधानसभा बनाने में अपना योगदान देंगे बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से टिकट मिलने पर बीडीसी संघ और प्रधान संघ द्वारा भी उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.