अब और लंबा हो गया है इस हाईवे को पूर्ण करने की दी गई तीन डेडलाइन अब बीत चुकी हैं और इस बहुप्रतीक्षित सड़क का काम अभी भी अधूरा है उम्मीद की जा रही है कि 155 किलोमीटर लंबा यह हाईवे इस साल अक्टूबर तक यातायात के लिए खुलेगा दिल्ली सहारपुर हाईवे का काम पहले साल 2022 में पूरा होने तय किया गया था कोरोना के कारण काम शुरू ही न हो सका इसके बाद मार्च 2023 तक इस चालू करने की बात कही गई यह डेडलाइन बीत गई तो जुलाई 2024 की समयसीमा काम पूर्ण करने को रखी गई जुलाई महीना बीतने को है और अभी हाईवे पर बहुत काम बाकी है यह हाईवे अक्षरधामbसोनिया विहार मंडोला विहार ईपीए खेकड़ा बागपत होते हुए सहारनपुर जा रहा है इस हाईवे के बन जाने से पूर्वी दिल्ली के लोगों को जाम से राहत मिलेगी उनका रोजाना जाम फंसकर बर्बाद होने वाला समय बचेगा इसके साथ दिल्ली से सहारनपुर होकर देहरादून जाने वालों को भी सुविधा होगी वो जल्दी पहुंच सकेंगे हाईवे बन जाने से दिल्ली वालों को खूब फायदा होगा अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर होते हुए बागपत में खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे इंपोई तक जाने में आसानी हो जाएगी करीब 31 किलोमीटर के इस हिस्से से पूर्वी और उत्तरी दिल्ली को जाम से राहत मिलेगी क्योंकि जब इस हाईवे पर ट्रैफिक शिफ्ट हो जाएगा तो अंदर की सड़कों पर ट्रैफिक कम हो जाएगा इसके अलावा पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत सहारनपुर जाने वाले लोग एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर समय सकेंगे साल 2019 में हुआ था शिलान्यास दिल्ली सहारनपुर फोरलेन हाईवे करीब 155 किलोमीटर लंबा है सहारनपुर जिले में 62 779 किलोमीटर लंबाई में निर्माण हो रहा है पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 1500 करोड़ रुपये है हाईवे का शिलान्यास 2019 में किया गया था साल 2022 में काम पूरा होना था लेकिन कोरोना के कारण काम शुरू ही 2022 में हुआ है काम ने रफ्तार पकड़ी तो कहा गया कि मार्च 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हुआ इसके बाद जुलाई 2024 के रूप में नई डेडलाइन रखी गई लेकिन इस बार भी काम पूरा नहीं हुआ है एलिवेटेड हिस्से पर बनानी है अभी सड़क प्रोजेक्ट से जुड़े एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड हिस्से पर सड़क बनाने का काम अभी अधूरा पड़ा है इसके अलावा कई जगहों पर सर्विस रोड और सर्विस रोड के साथ गुजरने वाले नालों को बनाया जाना है फिलहाल इसलिए अभी दिल्ली से हारनपुर और देहरादून जाने का ख्वाब देखने वाले लोगों को कई महीने का इंतजार करना होगा
हाईवे पर सफर करने का सपना देख रहे लोगों का इंतजार
July 20, 2024
0
Tags