Type Here to Get Search Results !

हिंडन नदी पार करते वक्त व्यक्ति डूबा,गौताखोरो को नही मिली लाश !

सहारनपुर  जिले में एक बड़ा हादसा  हो गया. जिले के नैनशोब  गांव में नदी पार करते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई.

सहारनपुर - उत्तर प्रदेश  ( Saharanpur) के सहारनपुर  (Saharanpur) जिले में एक बड़ हादसा (Incident) हो गया. जिले के नैनशोब गांव (Nainshob Village) में नदी पार करते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. जिसकी पहचान पवन त्यागी के रूप में हुई है, जो जिले के नैनशोब  गांव का ही रहने वाला है.

 मामला


बताया जा रहा कि नैनशोब गांव में  हिंडन नदी (Hindan River) को पवन त्यागी बाइक पर स्वारी करते हुए  पार कर रहा था, लेकिन नदी में पानी के तेज बहाव होने के कारण उसने अपना नियंत्रण खो दिया. इस वजह से वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया. जिसे देख वहा पर खड़े एक व्यक्ति ने पानी में झल्लांग लगा दी और उसको बचाने की काफी कोसिस की परंतु पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह पानी के साथ ही पानी में गुम्म हो गया !  काफी देर तक देखने पर भी वहा नहीं मिला तब उसके बाद  उन्होंने गांव वालों की मदद से हर जगह तलाश की, पर वह कहीं नहीं मिला.


जिसके बाद  ग्रामीणवासियो ने और परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में व्यक्ति के शव को ढूंढना शुरू किया, पर लाश  अभी तक नहीं मिली है. बहरहाल, इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.