अयोध्या गुरुवार की शाम उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर ट्रक के पीछे स्कार्पियो के घुसने से अलग अलग परिवार के चार युवकों की मौत हो गयी थी घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की आधा दर्जन गाडियों के साथ लगभग दो सौ से अधिक लोगों भीड़ अयोध्या से घटना स्थल पर पहुंच गयी पूर्व विधायक के सपोर्ट से रातोरात पोस्टमार्टम हो गया शुक्रवार सुबह युवकों का शव उनके घरों पर पहुँचते ही कोहराम मच गया लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी युवकों का शव देखते ही हर किसी की आँखे नम हो गयी सैकड़ो लोगों की भीड़ के बीच युवकों का अंतिम संस्कार दिलासीगंज घाट पर किया गया मृतक लड़को की सराहना व घटना पर हर कोई शोक व्यक्त करता रहा सपा विधायक अभय सिंह व पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू सहित सैकड़ों गणमान्यों की भीड़ परिवारी जनों को सांत्वना देने के लिये घर से लेकर घाट तक पहुंच गये बताया जा रहा है कि हादसे के समय स्कार्पियो सवार दिल्ली से अयोध्या गृह जनपद की तरफ आ रहे थे मृतक अरविंद सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर उनके माता पिता के खान पान की व्यवस्था कर खाटू श्याम का दर्शन कर ये लोग लौटे थेमहराजगंज थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक वैभव पाण्डेय पुत्र रमापति पाण्डेय 35 वर्ष वेरासपुर थाना महराजगंज पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह 45 वर्ष सेमरिया व अरविन्द सिंह पुत्र भगवान सिंह40 वर्ष सेमरिया एवं ज्योतिया सरायसागर निवासी स्नातक छात्र अमित तिवारी उर्फ बाबी पुत्र दिलीप तिवारी उम्र 28 वर्ष का शव शुक्रवार सुबह 8 बजे उनके घरों पर अलग अलग एम्बुलेंस से पहुंच गया युवकों का शव देखते ही चीत पुकार मच गया।इस अवसर पर पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय धुर्व गुप्ता दुर्गेश मिश्रा राम सागर गुप्ता शत्रुघ्न मोदनवाल भगवान बक्स सिंह सहित सैकड़ों लोग परिवार वालो को ढांढस बधाते रहे खब्बू तिवारी ने किया मदद गोशाइगंज पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू घटना की सूचना पर तुरंत अपने संबंधों व साधनों से तुरंत उन्नाव में लोगों को घटना स्थल पर भेजकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और जिला प्रशासन से बात कर रात में ही पोस्टमार्टम करवाकर कर एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था कर शवों को घर पर पर पहुँचवाया और पूरे दिन मृतकों के परिवारी जनों को सांत्वना देने उनके घरों पर पहुंच गये पूर्व विधायक के इस अपूर्व सहयोग की चर्चा जोरों पर है कई लोगों ने कहा यदि पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने इतना बड़ा सहयोग न करते तो परिवारीजनों को उन्नाव तक भटकना पड़ता और मृतकों के शव शुक्रवार की देर शाम पहुंच पाता क्षेत्रीय लोग पूर्व विधायक को धन्यवाद ज्ञापित कर रहें है
*