ट्रिफ़ टुडे न्यूज - सहारनपुर । त्रिनेत्र अनुसंधान एवं अन्वेषण फाउंडेशन द्वारा लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ सहारनपुर मंडल के लोकपाल माननीय राकेश चौधरी जी के द्वारा फीता काटकर किया गया।
राकेश चौधरी जी ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि भोलों की सेवा ही सच्ची सेवा है, जो शिवभक्त हरिद्वार से अपने कंधों पर पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कड़कड़ाती धूप तथा गर्मी की तपिश में शिव भक्तों की की गई सेवा कभी खाली नहीं जाती। उसका पुण्य भक्तों को अवश्य मिलता है। शिव भगवान अपने भक्तों की सेवा करने से बहुत ही प्रसन्न होते हैं।
कार्यक्रम संयोजक एवं त्रिनेत्र रिसर्च एंड इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि कावड़ मेला आस्था का प्रतीक है और इसमें समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि भोले की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं, जिसमें सभी लोग भोलों की सेवा बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। प्रदीप कुमार शर्मा , सचिन चौधरी , अमित कुमार ने कहा कि शिवभक्तों के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। शिव भक्तों की सेवा में तत्पर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग कांवड़ यात्रा के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार जो की एक वरिष्ठ समाज सेवी और त्रिनेत्र अनुसंधान एवं अनुसंधान फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रिय अध्यक्ष भी है पिछले दस वर्षों से कांवड सेवा ही नहीं, बल्कि अनेक प्रकार से समाज सेवा करते आ रहे है जो बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर डॉ निशांत सक्सेना, डॉ संजीव छाबड़ा, डॉ. सिद्धार्थ बंसल, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप शर्मा,समाजसेवी गौरव त्यागी नैनशोब, दीपक त्यागी, अंकित शर्मा,अमित कुमार ,सचिन चौधरी, व संजीव कुमार आदि ने मिलकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। इसके साथ ही त्रिनेत्र रिसर्च एंड इन्वेस्टिगेशन फाउंडेशन ने शीतल पेय एवं दवाइयां का वितरण किया। लगातार शिवभक्तों की सेवा में लगाए इस चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त लाभ उठा रहे हैं,




