Type Here to Get Search Results !

पर्यावरण कार्यक्रम के माध्यम से दिया प्रकृति के महत्व संरक्षण का संदेश


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोहावल कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के स्थान समेत कई गांवों में पौधारोपण किया गया सोहवाल खंड के महोली मे अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीमान कौशल किशोर जी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है इससे वातावरण शुद्ध रहता है और आक्सीजन की भरपूरी बनी रहती है विश्व हिदू महासंघ के जिला मंत्री रुपनारायण मिश्र ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन की आवश्यकता है पौधे जीव जंतु व मानव जाति के लिए लाभदायक है उनको रोपित करने के साथ बचाने की जरूरत है यदि पृथ्वी से वृक्षों का अस्तित्व समाप्त हो गया तो जीवन नष्ट हो जाएगा उन्होंने ने कहा कि पेड़ पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र ने कहा पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि अधिकतर लोग पौधारोपण तो करते हैं लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते इस कारण कुछ दिनों बाद वे पौधे खत्म हो जाते हैं उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद ही उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी शुरू हाेती है इसलिए हमें पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करनी चाहिए मिल्कीपुर खंड के  संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में अमानीगंज खंड के प्रचारक शिवम एंव मिल्कीपुर खंड के सेवा प्रमुख आकाश सिंह के संयोजन में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में माननीय सह जिला संघचालक राकेश सिंह बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान विभाग व्यवस्था प्रमुख केदारनाथ सिंह विभाग सेवा प्रमुख बालेंद्र जिला प्रचारक योगेंद्र जी जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी जिला पर्यावरण संयोजक धर्मवीर सिंह खंड कार्यवाह राजकुमार त्यागी जिला शरीरिक प्रमुख हिमांशु गुप्ता सह खंड संघचालक अनिल जी विशाल मिश्रा रमेश सिंह लोवलेश मिश्रा नगर प्रचारक आजाद जी आदि कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.