Type Here to Get Search Results !

सपा नेता ने पी डी ए पखवाड़ा के अंतर्गत किया पौधारोपण



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत वासुदेवपुर पर तथा दशरथपुर तथा ग्राम सभा गुंधौर में समाजवादी संस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने  पी डी ए PDA पखवाड़ा के अंतर्गत 101 छायादार फलदार तथा भरपूर ऑक्सीजन वाले पौधों का रोपण किया पौधरोपण करते हुए दिव्यांग पंडित समरजीत ने कहां एक जुलाई को हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन था हमारे सपा मुखिया ने कहा था कि हमारे जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ता पर्यावरण को बचाने के लिए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक PDA पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाए इसी उद्देश्य को लेकर आज हमने जगह जगह पौधारोपण किया तथा पंडित समरजीत ने कहा आज पर्यावरण को बचाने में भाजपा सरकार विफल हो गई है पर्यावरण दिवस में केवल पैसे की बर्बादी की जाती है अगर सरकार यह नियम बना ले राशन लेना है तो पौधा रोपण करो जब तक पौधा सुरक्षित है तब तक राशन सुरक्षित है ऐसा नियम लागू होते ही देश तथा प्रदेश में कई करोड़ पौधों का रोपण होगा तथा राशन लेने वाले लोग परिवार की तरह उस पौधे का देखभाल भी करते रहेंगे जिसके प्रणाम स्वरूप पर्यावरण को जल्द से जल्द हम सब मिलकर बचा सकते हैं तथा अनर्गल सरकारी तौर पर पौधा रोपण के नाम पर पैसे की बर्बादी भी पूर्णतया रोकी जा सकती है पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व प्रधान चंद्रभान पटेल विमल यादव राजबली प्रजापति रामनयन वर्मा रामकुमार यादव विजय प्रकाश पाल राम दयाल यादव शिवकुमार ओमप्रकाश वर्मा मंसाराम यादव विजय कनौजिया राजित निषाद मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.