Type Here to Get Search Results !

झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही को तारुन सीएचसी अधीक्षक ने छेड़ा अभियान



हमारे तारुन संवाददाता के अनुसार शासन के निर्देश पर क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सको के खिलाफ शुक्रवार को सीएचसी तारुन अधीक्षक द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया कार्रवाई की भनक लगते ही कई स्थानों पर झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर फरार मिले जबकि तीन नर्सिंग होम संचालकों से वैध कागजात तलब किये हैं अधीक्षक डॉ पीके यादव ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ क्षेत्र में सघन अभियान शासन की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहा है शुक्रवार को चिन्हित झोलाछाप व नर्सिंग होमो के खिलाफ फार्माशिष्ट चन्द्र प्रकाश वर्मा के साथ क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई इस दौरान रामपुर भगन स्थित वन्दना डायग्नोसिस सेंटर पूजा नर्सिंग होम तथा अवध क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया सभी अस्पताल खुले थे किंतु वैध कागजात मौजूद स्टॉफ नही दिखा सके जिस पर उन्हें कागजात दिखाने का निर्देशित किया गया है कागजात न मिलने पर कार्रवाई की जायेगी उन्होंने बताया कि वेनिगद्दोपुर में चिन्हित साझोलाछाप  के अलावा बरांव चरावा घुरीटीकर सहित अन्य कई स्थानों पर निरीक्षण की भनक लगते ही सभी अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गये अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.