Type Here to Get Search Results !

थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव की पुलिस टीम की एक शांतिर वारंटी पर बड़ी कार्रवाई




इस समय जनपद भर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों का धरपकड़ अभियान तेजी के साथ जारी है उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुए थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम इस्लामनगर चौकी प्रभारी आनन्द पोसवाल ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ  मर्डर कांड में फरार मोनू पुत्र गिर्राज निवासी ग्राम सहजवा के घर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए माननीय के उद्घोषणा की एक प्रति चस्पा की गई उसके बाद माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के दिशा निर्देशानुसार धारा 82 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई इस मोके पर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा भी मोजूद रहे इसके अलावा इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों सूफियान पुत्र सफीक निवासी कस्बा रामपुर मनिहारान मोन्टी पुत्र परमेश अभिषेक पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर को लंढौरा गुर्जर रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार किया गया जिनके पास से चोरी के दो लोहे के जंगले भी बरामद किए इनके पकड़े जाने से चोरी घटनाओं में एक लम्बा ब्रेक भी लग सकता है इसके अतिरिक्त थाना जनकपुरी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह की पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले सुहैल पुत्र असलम निवासी नई बस्ती खानआलमपुरा का शांतिभंग में किया चालान।जबकि थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम जीतेन्द्र सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से अभी हाल ही में हुई चोरी का जोरदार खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान खानपुर गुर्जर रोड स्थित विधार्थी तिराहे से एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले तीन शातिर चोरों मुबारिक पुत्र मतलूब शहजाद पुत्र ताहिर एवम मोनू उर्फ अंकित पुत्र धर्मराज तीनों ही निवासी ग्राम तांताहेडी को चोरी के 19 300 रूपए नकद के साथ किया गिरफतार और यही नहीं थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा ने एक शातिर वारंटी सनव्वर पुत्र अख्तर निवासी मिर्जापुर को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है जबकि थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय की पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामबीर सिंह ने चेकिंग के दौरान एक शातिर छुराधारी बदमाश दानिश पुत्र सुलेमान निवासी कस्बा सरसावा को एक नाजायज छुरे के साथ किया गिरफतार जबकि थाना बड़गांव प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक भारत सिंह ने चेकिंग के दौरान एक कच्ची शराब माफिया सुधीर पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम चंदपुर मजबता को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब एवम शराब बनाने के उपकरणो के साथ किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव की पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह ने भी एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वारंटी रजनीश पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बरथाकायस्थ को किया गिरफतार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.