Type Here to Get Search Results !

अयोध्या कजरी महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु बैठक में कोर कमेटी का हुआ गठन


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
सागर कला भवन अयोध्या में आगामी अयोध्या कजरी महोत्सव आयोजित करने के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 7 अगस्त हरयाली तीज 2024 को आयोजित होने वाले कजरी महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कमेटी का गठन किया गया कमेटी के गठन की जिम्मेदारी जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता कवि एवं लेखक अम्बरीध चन्द्र पाण्डेय और प्रख्यात कलाविद एस बी सागर प्रजापति ने निभाई मीटिंग में सर्वसम्मति से अवध के मशहूर लोग गायक बृजमोहन तिवारी को कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया इसी क्रम में निदेशक पद पर अम्बरीष चंद्र पाण्डेय तथा महासचिव पद पर एसबी सागर प्रजापति एवं लोक गायक विवेक पाण्डेय को चुना गया प्रबंधक पद पर अंकित उपाध्याय उपाध्यक्ष पद पर कवि अनुजेंद्र तिवारी पंकज पाण्डेय दुर्गेश पांडे दुर्लभ कोषाध्यक्ष पद पर रीता तिवारी उपनिदेशक पद पर अंशिका सिंह सचिव पद पर कुलदीप तिवारी एवं शालिनी राजपाल तथा अन्य कार्यक्रम प्रभारी पद पर राज देहाती बालगोपाल पाण्डेय आदि को चुना गया बैठक में ये भी निश्चित हुआ कि इस बार कजरी महोत्सव में सावन पेंटिंग प्रतियोगिता मेंहदी प्रतियोगिता काव्य फुहार अयोध्या तीज रानी प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कजरी गायन की विभिन्न लोक विधाओं के गायन वादन और नृत्य का आयोजन होगा जिसमें देश के तमाम नामचीन कजरी गायक और कलाकार भाग लेंगे संपूर्ण कार्यक्रम मुख्य संरक्षक अयोध्या महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं मुख्य संयोजक पंडित सत्यप्रकाश मिश्र जी महंत बृजमोहन दास जी महंत रामदास जी के संरक्षण में संपन्न होगा संयोजक मंडल में प्रमुख रूप से ई रवि तिवारी अंजनी कुमार पाण्डेय डा अनुपम पांडेय डा शेषधर पांडेय  तक्षशिला एकादमी के निदेशक संतोष मिश्रा पार्षद सुलतान अंसारी चंद्रप्रकाश तिवारी चंद्रशेखर तिवारी आदि शामिल है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.