Type Here to Get Search Results !

मोटे अनाज का मिनी किट वितरित कर विधायक ने किसानों को किया प्रोत्साहित


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किसान कल्याण केंद्र मवई में किसानों को दलहन व श्री अन्न मिलेट्स मोटे अनाज के बीज के 209 मिनी किट का वितरण शनिवार को किया गया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों को मिलेट्स की खेती के लिए प्रोत्साहित किया शनिवार को मवई ब्लॉक स्थित किसान कल्याण केंद्र पर कुल 209 किसानों को अरहर मूंग ज्वार बाजरे व उर्द के बीजों के मिनी किट बांटे गए इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसमे मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती के प्रोत्साहन के लिए निशुल्क बीज का भी वितरण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दुगुना करने के लिए प्रयासरत है इस दौरान विधायक ने पौधरोपण करने साथ साथ उसकी सुरक्षा के लिए भी लोगों को प्रेरित किया बीडीओ मवई ने किसानों को जराकुश की खेती करने के लिए मनरेगा योजना से चलाया जा रहे अनुदान की जानकारी दिया गोदाम प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि किसानों को 3 किलोग्राम का मिनी किट दिया गया उन्होंने बताया कि 209 किसानों को अलग अलग प्रकार के बीज वितरित किये गए है इस अवसर पर आदर्श चंद्र यादव नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला निर्मल शर्मा प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रामप्रेस यादव राजेश यादव मुख्यालय कम्प्यूटर आपरेटर इंद्रदेव वर्मा राजेन्द्र सहित आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.